खातमुल-अंबिया सेंट्रल हेडक्वार्टर के कमांडर मेजर जनरल अली अब्दुल्लाही ने सुप्रीम लीडर आयतुल्ला सय्यद मुजतबा हुसैनी खामेनेई से मुलाकात की और ईरान की सशस्त्र सेनाओं की समग्र रक्षा तैयारियों पर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। रिपोर्ट में ईरानी सेना, इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC), कानून प्रवर्तन एजेंसियों, सुरक्षा और सीमा बलों, रक्षा मंत्रालय और बसीजी स्वयंसेवकों की तैयारियों का आकलन शामिल था।
मेजर जनरल अली अब्दुल्लाही ने कहा कि ईरानी सशस्त्र बलों के सभी अंग रक्षा, युद्ध रणनीति, सैन्य योजना और आवश्यक हथियारों व उपकरणों के मामले में पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि यदि अमेरिका या ज़ायोनी पक्ष की ओर से किसी भी प्रकार की “रणनीतिक गलती” या आक्रामकता की कोशिश की गई, तो उसका तुरंत, कठोर और पूर्ण जवाब दिया जाएगा।
उन्होंने सशस्त्र बलों और सभी इस्लामी लड़ाकों की ओर से सुप्रीम लीडर को आश्वस्त किया कि वे उनके निर्देशों का पूर्ण पालन करते हुए अंतिम सांस तक इस्लामी क्रांति के सिद्धांतों, ईरान की भूमि, राष्ट्रीय संप्रभुता, राष्ट्रीय हितों और ईरानी जनता की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे। उन्होंने कहा कि दुश्मन तत्वों को अपने “आक्रामक इरादों” पर पछताना पड़ेगा।
बैठक के दौरान सुप्रीम लीडर ने ईरानी सशस्त्र बलों की सेवाओं और बलिदानों की सराहना की और ईरान पर “ थोपे गए तीसरे युद्ध” के संदर्भ में दुश्मन के खिलाफ कार्यवाही की निरंतरता और प्रभावी रणनीति के लिए नए निर्देश जारी किए।
आपकी टिप्पणी